जनता जिए या मरे, ‘वोट चोरी’ से सत्ता में आने वालों को फर्क नहीं पड़ता: राहुल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 21 Aug 2025 08:11 PM
जनता जिए या मरे, ‘वोट चोरी’ से सत्ता में आने वालों को फर्क नहीं पड़ता: राहुल
ऑडियो सुनें

शेखपुरा/लखीसराय/मुंगेर. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि ‘वोट चोरी’ करके सत्ता में आने वालों को जनता की समस्याओं से कोई परवाह नहीं है क्योंकि उन्हें जनता के वोट की जरूरत नहीं है. राहुल गांधी एक दिन के अवकाश के बाद बृहस्पतिवार को लखीसराय में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुए. इससे पहले सुबह के समय राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने शेखपुरा से यात्रा आरंभ की और यह यात्रा दोपहर के समय लखीसराय पहुंची.

यात्रा में बुधवार को अवकाश था. राहुल गांधी बृहस्पतिवार को उप राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के  नामांकन में शामिल हुए जिसके कारण वह दिन में पहले हिस्से की यात्रा में शामिल नहीं हो सके. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने औरंगाबाद में कुछ युवाओं से मुलाकात का एक वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया.

राहुल गांधी ने पोस्ट किया, ”भारत के प्रिय मतदाताओं, मैं आप सभी से एक सीधा सवाल पूछना चाहता हूं – जो सरकार वोट चोरी से बनी हो, क्या उसका इरादा कभी जनसेवा हो सकता है? नहीं. उन्हें आपके वोट की ज.रूरत ही नहीं है, इसलिए आपकी समस्याओं की परवाह भी नहीं है.” उन्होंने दावा किया, ”आज की स्थिति आपके सामने है. रिकॉर्ड तोड़ बेरोजग़ारी के कारण युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है. सरकार पूंजीपतियों के खजाने भर रही है.” कांग्रेस नेता ने कहा, ”नीट, एसएससी पेपरलीक जैसे घोटालों ने लाखों छात्रों के करियर तबाह कर दिए. सरकार ने मुंह फेर लिया. महंगाई आसमान छू रही है, जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है. मगर, सरकार कर बढ़ाती गई.” उन्होंने दावा किया, ”रेल हादसों और सड़कों, पुलों जैसे बुनियादी ढांचों के टूटने में सैकड़ों निर्दोष लोगों की असमय मृत्यु हुई, लेकिन सरकार ने जवाबदेही तक नहीं तय की.

राहुल गांधी का कहना था, ”पहलगाम से लेकर मणिपुर तक आतंक और हिंसा की घटनाएं हुईं – सैकड़ों लोग मारे गए. सरकार ने ज.म्मिेदारी तक नहीं ली. नोटबंदी, कोरोना और किसान आंदोलन में लाखों लोगों की जान गई. प्रधानमंत्री ने सहायता तो दूर, संवेदना तक नहीं दिखाई. क्यों? क्योंकि यह सरकार आपकी चुनी हुई नहीं है बल्कि वोट चोरी से बनी है.” उन्होंने जनता से कहा, ”आप जिएं, मरें, तड़पते रहें, इन्हें कोई फ.र्क नहीं पड़ता. इन्हें भरोसा है कि जनता वोट दे या न दे, वो चोरी से फिर सत्ता में आ ही जाएंगे.” राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि साफ-सुथरी मतदाता सूची स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की बुनियाद है. अपने मताधिकार को यूं जाने मत दीजिए – क्योंकि आपके सारे अधिकार इसी बुनियाद पर टिके हैं.” उन्होंने कहा, ”अपनी सरकार चुनिए, जो सचमुच आपकी हो, आपकी ज.म्मिेदारी उठाए और आपके प्रति जवाबदेह हो. भारत माता और देश के संविधान की रक्षा अपने वोट से कीजिए.”

भाजपा को निर्वाचन आयोग के साथ मिलीभगत के जरिये ‘वोट चोरी’ नहीं करने देंगे: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को निर्वाचन आयोग के साथ मिलीभगत करके बिहार के लोगों से उनका मताधिकार छीनने की अनुमति नहीं देगा. कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के पांचवें दिन मुंगेर में भारी बारिश के बीच एक रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि ‘वोट चोरी’ संविधान पर हमला है.

उन्होंने कहा, “बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू करके भाजपा निर्वाचन आयोग के माध्यम से ‘वोट चोरी’ कर रही है. विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ भाजपा को लोगों से उनका मताधिकार छीनने की इजाजत नहीं देगा.” गांधी ने दावा किया कि भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों में हेरफेर किया था. उन्होंने आरोप लगाया, “प्रधानमंत्री भी ‘वोट चोर’ हैं और भाजपा उद्योगपतियों के एक वर्ग को फायदा पहुंचाने के लिए लोगों से उनका मताधिकार छीनने की कोशिश कर रही है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu