जम्मू-कश्मीर: कश्मीरी पंडितों ने घाटी में गणेश चतुर्थी उत्सव शुरू किया

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 28 Aug 2025 04:05 PM
जम्मू-कश्मीर: कश्मीरी पंडितों ने घाटी में गणेश चतुर्थी उत्सव शुरू किया
ऑडियो सुनें

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों ने गणेश चतुर्थी का उत्सव धूमधाम और भक्तिभाव से मनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पारंपरिक रूप से ‘विनायक चौरम’ के नाम से मशहूर इस उत्सव को घरों और भव्य पंडालों में भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित कर मनाया जाता है।

इस वर्ष गणेश उत्सव बुधवार को शुरू हुआ, जहां सिद्धिविनायक गणपतियार मंदिर, इंदिरा नगर स्थित ‘आॅल पीएम पैकेज एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन’, शिव मंदिर और अनंतनाग स्थित वेस्सु केपी कॉलोनी में भव्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।

पिछले वर्ष की तरह इस अवसर को मनाने के लिए हवन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। ये आयोजन पुणे स्थित श्री बाऊसाहेब रंगारी ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके अध्यक्ष पुनीत बालन हैं।
ट्रस्ट ने पर्यावरण के अनुकूल गणेश प्रतिमाएं उपलब्ध कराई हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह उत्सव पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार हो।

धार्मिक समारोहों के अलावा भक्ति और संस्कृति के साथ उत्सव मनाने के लिए पांच दिनों की सांस्कृतिक और भजन संध्याओं की योजना बनाई गई है। इस उत्सव का समापन गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए एक यात्रा के साथ होगा, जिसे गणपतियार मंदिर, शिव मंदिर और वेसु केपी कॉलोनी से वितस्ता झेलम नदी के तट तक ले जाया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि 31 अगस्त और दो सितंबर को आयोजित होने वाली यह पारंपरिक यात्रा इस समारोह का एक प्रमुख आकर्षण है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital