पूर्वी यूक्रेन के एक गांव पर रूसी ग्लाइड बम से हमला, कम से कम 21 लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 09 Sep 2025 07:36 PM
पूर्वी यूक्रेन के एक गांव पर रूसी ग्लाइड बम से हमला, कम से कम 21 लोगों की मौत

ऑडियो सुनें

कीव. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को पूर्वी यूक्रेन के एक गांव में पेंशन प्राप्त करने के लिए लाइनों में लगे बुजुर्गों पर रूसी ग्लाइड बम से किए गए हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी और दो दर्जन लोग घायल हो गये. जेलेंस्की ने ‘टेलीग्राम’ पर एक पोस्ट में कहा कि दोनेत्स्क क्षेत्र के यारोवा गांव में बम गिरा. उन्होंने हमले के बारे में कहा, ह्लनि?संदेह यह क्रूरता है.” जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि वह रूस पर अतिरिक्त आर्थिक प्रतिबंध लगाकर उसे आक्रमण के लिए दंडित करें.

उन्होंने पोस्ट में कहा, “दुनिया को चुप नहीं रहना चाहिए. दुनिया को निष्क्रिय नहीं रहना चाहिए. अमेरिका को जवाब देना चाहिए. यूरोप को जवाब देना चाहिए. जी-20 को प्रतिक्रिया देनी चाहिए. रूस को मौत का तांडव मचाने से रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जरूरत है.” दोनेत्स्क के गवर्नर वादिम फिलाश्किन ने बताया कि पेंशन पाने के लिए इंतजार कर रहे बुजुर्गों की कतार पर हुए इस हमले में 21 लोगों की मौत हो गयी और 21 अन्य लोग घायल हो गए. उन्होंने ‘टेलीग्राम’ पर लिखा, ह्लयह युद्ध नहीं है. यह सिर्फ और सिर्फ आतंकवाद है.” फिलाश्किन ने कहा कि आपातकालीन प्रतिक्रिया दल घटनास्थल पर मौजूद था. यारोवा, सीमा से 10 किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित है. यह क्षेत्र 2022 में रूस के कब्जे में था लेकिन उसी वर्ष बाद में यूक्रेन की सशस्त्र सेनाओं ने एक जवाबी हमले में इसे मुक्त करा लिया था.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  2. 2 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  3. 3 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
  4. 4 Flight or Fight : विमान अपहरण की आशंका खत्म..दुबई से तेल अवीव जा रहा विमान सुरक्षित लैंड, दोनों पायलट हिरासत में, इजरायल ने भेज दिए थे फाइटर जेट्स
By Yogesh Kumar Sahu