कनाडा की विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

नयी दिल्ली: कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मोदी ने कहा कि उनकी भारत यात्रा से द्विपक्षीय साझेदारी को नयी गति मिलेगी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, ह्लप्रधानमंत्री ने विदेश मंत्री आनंद का स्वागत किया और कहा कि उनकी यात्रा भारत-कनाडा द्विपक्षीय साझेदारी को नयी गति देने के लिए जारी प्रयासों में योगदान देगी।’’ इस साल मई में कनाडा की विदेश मंत्री का पदभार संभालने के बाद से आनंद पहली बार भारत की यात्रा पर हैं।

बयान में कहा गया है कि बैठक के दौरान मोदी ने इस साल जून में जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए कनाडा की अपनी यात्रा को याद किया और कहा कि उस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ “बेहद सार्थक” बैठक की थी। पीएमओ ने कहा, ह्लप्रधानमंत्री ने व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि और दोनों देशों नागरिकों के बीच संबंधों में दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग के महत्व पर चर्चा की।ह्व आनंद की यात्रा को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को फिर से स्थापित करने की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा रहा है, जो हरदीप ंिसह निज्जर की हत्या के भारत से संभावित संबंध होने से जुड़े तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद 2023 में बेहद खराब हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button