प्रतीका फिट नहीं होती तो हरलीन करे पारी का आगाज: मिताली

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 27 Oct 2025 01:47 PM
प्रतीका फिट नहीं होती तो हरलीन करे पारी का आगाज: मिताली
ऑडियो सुनें

नवी मुंबई: पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का मानना ??है कि अगर सलामी बल्लेबाज प्रतीका रावल समय पर टखने की चोट से नहीं उबर पाती हैं तो गुरुवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में हरलीन देओल को पारी की शुरूआत करने के लिए भेजा जाना चाहिए।

प्रतीका रविवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान फींिल्डग करते समय चोटिल हो गई थी। उनके दाहिने टखने में चोट लगी है। मिताली ने जियोस्टार पर कहा, ‘‘अब सवाल यह है कि अगर प्रतीका 30 तारीख को मैदान पर उतरने के लिए फिट नहीं होती हैं, तो स्मृति (मंंधना) के साथ पारी की शुरूआत कौन करेगा। पहला विकल्प तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली हरलीन देओल है क्योंकि वह अक्सर जल्दी बल्लेबाजी के लिए आती हैं और नई गेंद का सामना करने में सहज हैं।’’

प्रतीका के चोटिल होने के बाद भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पारी की शुरूआत करने के लिए आॅलराउंडर अमनजोत कौर को भेजकर प्रयोग किया जिस पर मिताली ने हैरानी व्यक्त की। उनका मानना ??है कि यह मैच हरलीन के लिए सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के साथ पारी का आगाज करने का शानदार मौका था।

उन्होंने कहा, ‘‘हरलीन को पारी की शुरूआत करने के लिए भेजने का यह बहुत अच्छा मौका था। अमनजोत को पारी की शुरूआत करने के लिए भेजने का फैसला मेरी समझ से परे है। इसके बजाय उसे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। उमा छेत्री सलामी बल्लेबाज के लिए दूसरा विकल्प हो सकती है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital