लालू के बेटे की सरकार बनी तो हत्या, अपहरण और रंगदारी के तीन नए मंत्रालय होंगे: शाह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 02 Nov 2025 07:13 PM
लालू के बेटे की सरकार बनी तो हत्या, अपहरण और रंगदारी के तीन नए मंत्रालय होंगे: शाह
ऑडियो सुनें

मुजफ्फरपुर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर उनके बेटे को सत्ता मिली तो बिहार में ”हत्या, अपहरण और रंगदारी” के तीन नए मंत्रालय बनाए जाएंगे. मुजफ्फरपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने दावा किया कि अगर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बरकरार रही तो बिहार को बाढ.मुक्त बनाया जाएगा और इसके लिए एक अलग मंत्रालय का गठन किया जाएगा.

शाह ने कहा, ”अगर राजग की सत्ता बरकरार रहती है तो बिहार को बाढ.मुक्त बनाया जाएगा. बाढ. नियंत्रण के लिए एक अलग मंत्रालय स्थापित किया जाएगा.” उन्होंने जनता से अपील की कि वे राजग को वोट देकर ”राजद शासन के दौरान देखे गए जंगलराज की पुनरावृत्ति” को रोकें.

शाह ने कहा, ”अगर लालू जी के बेटे (तेजस्वी यादव) मुख्यमंत्री बने, तो बिहार में तीन नए मंत्रालय बनेंगे-एक हत्या के लिए, दूसरा अपहरण के लिए और तीसरा रंगदारी के लिए. आपके वोट बिहार को फिर से जंगलराज में जाने से बचाएंगे. नए चेहरों के साथ फिर से जंगलराज लाने की कोशिश हो रही है.” गृह मंत्री ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ”दोनों अपने-अपने बेटों को बिहार का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं, जबकि दोनों पद खाली नहीं हैं.”

शाह ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को सुरक्षित, समृद्ध और सशक्त बनाया है और उन्होंने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं.” वैशाली में आयोजित एक दूसरी सभा में शाह ने कहा, ”राजद शासन में अपहरण, हत्या और अत्याचार की घटनाएं आम थीं. मतदाता इस बार वोट देकर उस दौर की वापसी को रोकें.” उन्होंने कहा, ”अगर लालू जी के बेटे मुख्यमंत्री बने तो बिहार में तीन नए विभाग बनेंगे-हत्या, अपहरण और रंगदारी के लिए. आपके वोट बिहार को फिर से जंगलराज में जाने से बचाएंगे. नए चेहरों के साथ जंगलराज वापस लाने की कोशिश हो रही है.”

शाह ने यह भी कहा कि ”महागठबंधन” के घटक दलों में अंदरूनी कलह चल रही है. उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को सुरक्षित, समृद्ध और सशक्त बनाया है और अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं.” प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए शाह ने कहा कि ”जीएसटी में कटौती से बिहार के लीची उत्पादकों को लाभ मिलेगा, जबकि मुजफ्फरपुर में 20,000 करोड़ रुपये की लागत से एक ‘मेगा फूड पार्क’ स्थापित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं.” उन्होंने कहा, ”मोदी-नीतीश शासन में बिहार देश का पहला राज्य बना जिसने रेल इंजन का निर्यात किया और गया में इंजीनियरिंग क्लस्टर स्थापित किया गया.”

वैशाली की सभा में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक योजना तैयार की है जिससे ”कोसी, गंगा और गंडक नदियों का पानी बिहार के खेतों तक सिंचाई के लिए पहुंचाया जाएगा.” शाह ने घोषणा की कि ”बिहार के सीतामढ.ी, जिसे माता सीता की जन्मभूमि माना जाता है, से उत्तर प्रदेश के अयोध्या तक एक विशेष वंदे भारत ट्रेन शुरू की जाएगी.” उन्होंने कहा कि ”यह सेवा सीतामढ.ी में 850 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर निर्माण के बाद शुरू की जाएगी.” राजग के घटक दलों को ”पांच पांडव” बताते हुए शाह ने कहा, ”भाजपा, जद(यू), चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास), ‘हम’ और कुशवाहा की पार्टी मिलकर बिहार को समृद्ध बनाएंगी.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu