
अंकारा. तुर्किये के रक्षा मंत्री ने बुधवार को घोषणा की कि जॉर्जिया में दुर्घटनाग्रस्त हुए एक सैन्य मालवाहक विमान में सवार सभी 20 र्किमयों की मौत हो गई. यह सी-130 विमान अजरबैजान से उड़ान भरने के बाद तुर्किये लौट रहा था जब मंगलवार को यह जॉर्जिया के सिघनागी नगरपालिका क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जो अजरबैजान की सीमा के पास है.
रक्षा मंत्री यासर गुलर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”हमारे वीर साथी 11 नवंबर 2025 को शहीद हो गए, जब हमारा सी-130 सैन्य मालवाहक विमान जॉर्जिया-अजरबैजान सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान अजरबैजान से हमारे देश लौट रहा है.” विमान दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.



