एजुकेशन फॉर भारत कॉन्क्लेव: ‘सचिन बोले थे- एक घंटा खेल ले, ताकि घरवाले भी देख सकें’, सहवाग ने बयां किया किस्सा

नई दिल्ली: एजुकेशन फॉर भारत कॉन्क्लेव का शनिवार को सुबह 11 बजे शुभारंभ हुआ। इसमें राजनीति और शिक्षाविद से जुड़े कई नामी हस्तियां शामिल हुईं। कॉन्क्लेव में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), नई शिक्षा नीति, स्किल्स और रोजगार समेत छात्रों के भविष्य से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा हो रही है। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर और धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भी अपने विचार रखे और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से जुड़ा एक पुराना किस्सा साझा किया।

सचिन ने कहा था- घरवालों को एक घंटा टीवी पर दिख जा

अपना एक पुराना किस्सा याद करते हुए सहवाग बोले- सचिन ने मेरे से कहा था कि तू रन बनाने पर ध्यान न दे, बस एक घंटा पिच पर रह, जिससे तेरे घर वाले तुझे एक घंटा टीवी पर देख सकें। और एक घंटा रुका तो रन बन ही जाएंगे।

हरमनप्रीत कौर से जुड़ी कहानी

इस दौरान सहवाग ने बताया कि भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उन्हें कोच बनने का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया। सहवाग ने पूरी कहानी भी बताई। सहवाग ने कहा- काफी समय पहले मैं हरमनप्रीत कौर से मिला था। मैंने उनसे कहा था हो सकता है तुम एक दिन टीम इंडिया की कप्तान बनोगी और फिर वह कप्तान बनीं। जब वह भारतीय टीम की कप्तान बनीं तो उन्होंने मुझे कॉल किया और कहा हमारे कोच बन जाइए। मैंने उन्हें जवाब दिया कि मैं इस पद के लिए अभी योग्य नहीं हूं। मैंने हमेशा उन्हें प्रेरित किया है और कहा एक दिन भारतीय महिला क्रिकेट की दिशा और परिणाम बदलेंगे। समय बदला और उन्होंने कर दिखाया।’ भारतीय महिला टीम ने वनडे विश्व कप 2025 का खिताब जीता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button