झारखंड सरकार ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 7,721.25 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट किया पेश

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 08 Dec 2025 01:40 PM
झारखंड सरकार ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 7,721.25 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट किया पेश
ऑडियो सुनें

रांची: झारखंड सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 7,721.25 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सोमवार को विधानसभा में पेश किया। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने चालू वित्त वर्ष के लिए दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया।

मांगों पर बहस नौ दिसंबर को होनी है। मानसून सत्र के दौरान 25 अगस्त को सदन ने 4,296.62 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित किया था। किशोर ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.45 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट मार्च में पेश किया था। झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र गत शुक्रवार से शुरू हुआ था और 11 दिसंबर को चलेगा। सत्र के दौरान पांच कामकाजी दिवस होंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital