जमानत मिलने से कांग्रेस ममकूटाथिल को पद से हटाने के फैसले पर पुनर्विचार नहीं करेगी: मुरलीधरन

तिरुवनंतपुरम. केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष के मुरलीधरन ने बुधवार को कहा कि विधायक राहुल ममकूटाथिल के निष्कासन पर पुर्निवचार करने का कोई कारण नहीं है, और कांग्रेस ऐसी पार्टी नहीं है, जो जमानत मिलने के आधार पर अपना फैसला बदल दे.

पलक्कड़ से विधायक ममकूटाथिल को उनके खिलाफ दर्ज बलात्कार के दूसरे मामले में मिली अग्रिम जमानत से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए मुरलीधरन ने कहा कि कांग्रेस को उस व्यक्ति से कोई मतलब नहीं है, जिसे पहले ही पार्टी से निकाल दिया गया है. मुरलीधरन ने कहा, ‘‘हमें उस व्यक्ति की परवाह नहीं है, जो अब पार्टी में नहीं है. उन्हें निष्कासित करने का हमारा फैसला अंतिम है.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि अभियोजन पक्ष ‘‘बुरी तरह से विफल’’ रहा, जिसके कारण अदालत ने अग्रिम जमानत दे दी. मुरलीधरन ने कहा, ‘‘यह अभियोजन पक्ष की विफलता है. केरल पुलिस भी बुरी तरह से विफल रही, क्योंकि पिछले दो हफ्तों में उसके पास ममकूटाथिल के खिलाफ सभी सबूत होने का दावा करने के बावजूद वह कोई कार्रवाई करने में असमर्थ रही.’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button