पुणे भूमि सौदे को लेकर अदालत की टिप्पणी पर पटोले ने कहा – भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है सरकार

नागपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा ‘‘भ्रष्ट व्यक्तियों को संरक्षण देने के कई उदाहरण हैं, जिनमें उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार भी शामिल हैं।’’

पटोले पुणे के विवादास्पद भूमि सौदे से जुड़े एक मामले में मुंबई उच्च न्यायालय की टिप्पणी से संबंधित प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने कहा, ‘‘सरकार भ्रष्टाचार करने वालों को किस तरह बचा रही है, इसके कई उदाहरण हमें देखने को मिल रहे हैं।’’

उन्होंने दावा किया कि मुंबई के एक सहायक नगर आयुक्त को एक महीने की अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया गया है, जिन पर कोविड महामारी के दौरान भ्रष्टाचार का आरोप है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘इन अधिकारियों को बर्खास्त कर देना चाहिए, लेकिन सरकार पार्थ पवार समेत ऐसे लोगों को बचा रही है।’’

उच्च न्यायालय ने बुधवार को पुणे के विवादास्पद भूमि सौदे की पुलिस जांच पर तीखे सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या वे भूमि सौदे की प्राथमिकी में पार्थ पवार का नाम शामिल न करके उन्हें संरक्षण दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button