एनटीपीसी कोयला खनन परियोजना की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ ने संभाला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 11 Dec 2025 11:08 PM
एनटीपीसी कोयला खनन परियोजना की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ ने संभाला
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली/रायपुर. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ में एनटीपीसी की एक कोयला खनन परियोजना की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया और इसके लिए 100 से अधिक र्किमयों को तैनात किया गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

राज्य की राजधानी रायपुर से 250 किलोमीटर उत्तर में रायगढ़ जिले में स्थित तलाईपल्ली कोयला खनन परियोजना 2,349 हेक्टेयर में फैली हुई है और यह “देश की सबसे तेजी से बढ़ती ‘कैप्टिव कोयला खदानों’ में से एक” है. ‘कैप्टिव कोयला’ खनन में कंपनियां कोयले का खनन बिक्री के लिए नहीं बल्कि विशेष रूप से अपने उपयोग के लिए करती हैं. बल के प्रवक्ता ने बताया कि स्वीकृत 265 र्किमयों में से पहले चरण में कुल 101 र्किमयों को तैनात किया गया है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu