कनाडा के एडमोंटन में पंजाब निवासी दो लोगों की गोली मारकर हत्या

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 15 Dec 2025 02:59 PM
कनाडा के एडमोंटन में पंजाब निवासी दो लोगों की गोली मारकर हत्या
ऑडियो सुनें

कनाडा: कनाडा के एडमोंटन में मूल रूप से पंजाब निवासी दो लोगों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी हत्या उस समय की गई जब वे अपनी कार में बैठे हुए थे। परिवार के एक सदस्य ने सोमवार को बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार शुक्रवार की सुबह हुई।

मृतकों की पहचान बर्रे गांव निवासी गुरदीप ंिसह (27) और उद्दत सैदेवाला गांव निवासी रणवीर ंिसह (19) के रूप में हुई है। गुरदीप दो साल पहले कनाडा गया था और ह्यवर्क परमिटह्ण की मंजूरी का इंतजार कर रहा था। रणवीर डेढ़ साल पहले पढ़ाई करने के लिए भारत छोड़कर कनाडा चला गया था।

वे दोनों जन्मदिन की एक पार्टी से आकर कार में बैठे ही थे कि उन्हें गोली मार दी गई। रणवीर ंिसह चालक की सीट पर बैठे थे, उनके बगल में गुरदीप ंिसह थे जबकि पीछे भी कुछ अन्य लोग बैठे हुए थे। रणवीर के रिश्तेदार मनदीप ंिसह ने बताया कि हमलावर कार में आए और गोलियां चलाने के बाद वहां से फरार हो गए।

रणवीर और गुरदीप गोलियां लगने से घायल हो गए। मनसा में अपने गांव में रहने वाले मनदीप ंिसह ने बताया कि परिवार को संदेह है कि दोनों को गलत पहचान के कारण निशाना बनाया गया, क्योंकि कार किसी और की थी। उन्होंने कहा, ह्यह्यरणवीर की कभी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और कोई मामूली झगड़ा भी नहीं हुआ।

मनदीप ंिसह ने कहा,अब तक हमें जो जानकारी मिली है, उससे यही लगता है कि यह गलत पहचान का मामला हो सकता है… रणवीर अपने एक दोस्त के साथ एडमोंटन में एक जन्मदिन की पार्टी में गया था। रणवीर अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और उसके पिता किसान हैं, जबकि उनके परिवार के कई सदस्य कनाडा में बसे हुए हैं।

मनदीप ंिसह ने कहा, ह्यह्यवह बुद्धिमान था और पढ़ाई में अच्छा था। हमने उसे समझाया कि वह भारत में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करके यहां अच्छी नौकरी पा सकता है। कनाडा में रहने वाले हमारे कई रिश्तेदारों ने भी उसे यहीं पढ़ाई करने की सलाह दी थी। लेकिन वह विदेश ही जाना चाहता था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital