कांग्रेस नेशनल हेराल्ड मामले में जनता को गुमराह कर रही है : भाजपा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 17 Dec 2025 09:38 PM
कांग्रेस नेशनल हेराल्ड मामले में जनता को गुमराह कर रही है : भाजपा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस पर नेशनल हेराल्ड मामले में निचली अदालत के फैसले को लेकर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया और कहा कि अदालत ने शिकायत का संज्ञान लेने से इनकार कर दिया लेकिन मामले को रद्द नहीं किया. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया कि यह मामला अब भी दिल्ली उच्च न्यायालय में विचाराधीन है और निचली अदालत ने मंगलवार को अपने आदेश में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अपनी जांच जारी रख सकता है.

भाटिया ने यहां भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”अदालत ने कल (मंगलवार) कहा कि चूंकि यह एक निजी शिकायत है और कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है इसलिए वह इसका संज्ञान नहीं लेगी. यह एक तकनीकी मामला है. अदालत ने यह भी कहा कि ईडी अपनी जांच आगे जारी रख सकती है. अदालत ने इसे रद्द नहीं किया है.” भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया, ”इसका मुकदमा अब भी चल रहा है. सोनिया गांधी अब भी आरोपी नंबर-1 हैं और राहुल गांधी आरोपी नंबर-2 हैं. गांधी परिवार छल, कपट और दुष्प्रचार पर फलता-फूलता है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu