बिलासपुर-रायपुर NH पर भीषण सड़क हादसा हुआ है।
खड़े ट्रक से यात्री बस टकरा जाने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 से 10 घायल हैं। घटना सुबह 9 बजे की बताई जाती है।
ग्राम दरचुरा के पहले इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ। अंबिकापुर से रायपुर जा रही रॉयल कंपनी की बस में 22 यात्री सवार थे
बस में फंसे घायलों को गैस कटर की मदद से निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सिमगा लाया गया है ज़हाँ इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।