फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों ने इशारों ही इशारों में फ्रांस में हुए बड़े दंगों के लिए अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ज़िम्मेदार ठहराया है। एक वीडियो जारी करके उन्होंने यह आरोप लगाया।
मैक्रॉ ने फ्रांस में शुरू हुए हिंसक प्रदर्शन, दंगे और लूट के लिए मिडिल ईस्ट वॉर को जिम्मेदार ठहराया है यानी इसके ट्रंप और उनकी नीतियों को दोषी ठहराया है। जिसके कारण ऑयल प्राइसेज बढ़े, महंगाई आई और फिर ये हालात पैदा हुए।
फ्रांस में 17 अक्टूबर को हुई हिंसा और लूटपाट को लेकर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसको लेकर सख्त कार्रवाई का वादा किया। खबरों के अनुसार, इमैनुएल मैक्रों ने रविवार रात अपने संबोधन में बोल दिया कि जिन लोगों ने तोड़फोड़ और लूटपाट की है, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।
गृह मंत्री का इस्तीफा अस्वीकार
वहीं राष्ट्रपति मैक्रों ने गृहमंत्री लॉरेंट नुनेज का इस्तीफा अस्वीकार कर दिया है। मैक्रों ने नुनेज से सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए कदम उठाने की बात कही है। वहीं पीएम सेबेस्टियन लेकोर्नू ने आज सरकार की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।
इसमें हिंसा की घटनाओं और उनसे निपटने के तरीकों पर चर्चा की जाने किए जाने की संभावना है। आपको बता दें फ्रांस के लिमोज शहर में 143 साल पुराने टाउन हॉल को आग के हवाले कर दिया है। महंगाई और सरकारी सुविधाओं में कमी के खिलाफ शनिवार को लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर गए थे।
फ्रांस में 17 अक्टूबर को हुई हिंसा और लूटपाट को लेकर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसको लेकर सख्त कार्रवाई का वादा किया।
See Video