ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उद्योग मंत्री संपद चंद्र स्वैन की मौजूदगी में जाजपुर ज़िले के कलिंगनगर में 14 ज़िलों में फैले लगभग 40,000 करोड़ रुपये के 46 औद्योगिक प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और लोकार्पण किया।
इन प्रोजेक्ट्स से स्टील, केमिकल, पेट्रोकेमिकल, IT और फ़ूड प्रोसेसिंग जैसे सेक्टरों में लगभग 42,000 रोज़गार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है, जिससे पूरे ओडिशा में औद्योगिक विकास और रोज़गार सृजन को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घाटिकिया में भुवनेश्वर विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित ‘बजरंगी प्लेग्राउंड’ का उद्घाटन किया।
मंत्री कृष्ण चंद्र महापात्र ने घटिकिया और गडाकन में दो किफायती आवास परियोजनाओं के उद्घाटन पर कहा, “…आज मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के हाथों बस्ती और स्लम एरिया में रहने वाले लोगों को आवास की चाबियाँ दी गई हैं। आज गाड़कण क्षेत्र में लगभग 1,608 परिवारों को उनके घरों की चाबियाँ दी गई हैं। उनके परिवेश को सुधारने के लिए, जिस एरिया में उन्हें अपार्टमेंट के घर मिले हैं, वहाँ विकास कार्य किए गए हैं। पार्क, खेलने के लिए मैदान, आंगनवाड़ी केंद्र, पानी की सुविधा और उनकी ज़रूरत की अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराकर उन्हें घरों की चाबियाँ दी गई हैं.”
दूसरी ओर ओडिशा प्रवास के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मुलाकात की। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों पर आत्मीय संवाद हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किए गए स्नेहपूर्ण स्वागत, आत्मीयता एवं सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।