तकनीकी सहायक 3 दिन की हड़ताल पर, चार सूत्रीय मांगों को लेकर दी चेतावनी

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 13 Oct 2026 03:22 PM
तकनीकी सहायक 3 दिन की हड़ताल पर, चार सूत्रीय मांगों को लेकर दी चेतावनी

Oplus_16908288

ऑडियो सुनें

छत्तीसगढ़ तकनीकी सहायक कर्मचारी संघ के प्रांतीय आहवान् पर 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त 33 जिलों के राज्य/जिला/ब्लॉक स्तर के छत्तीसगढ़ तकनीकी सहायक कर्मचारी संघ अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल पर है।

वीबीजीरामजी योजना के तहत् कार्यरत कर्मचारी की 3 सूत्रीय मांग एवं 4 सूत्रीय समस्या के समाधान को लेकर जिले के 52 तकनीकी सहायक हड़ताल पर है। जिसकी वजह से रोजगार गारंटी से संबंधित समस्त कार्य प्रभावित होंगे। गांधी मैदान में सभी तकनीकी सहायक धरना पर बैठे। जिसमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सरसीहा, उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, सचिव रोहित साहू, कुरूद अध्यक्ष महेश भगत,उपेंद्र देवांगन नगरी, माधुरी नेताम मगरलोड, विनीता आरना धमतरी सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

प्रमुख मांग
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत विकसित भारत जी राम जी में कार्यरत समस्त तकनीकी सहायको का नियमित पद सृजित करते हुए समायोजन किया जावे।नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक समस्त तकनीकी सहायकों की सेवा शर्तें पंचायत विभाग में कार्यरत ग्राम पंचायत सचिवों की भांति स्थायीकरण नियमावली तत्काल लागू किया जावे। विकसित भारत जी राम जी में कार्यरत तकनीकी सहायकों का पद नाम परिवर्तन कर तकनीकी सहायक के स्थान पर कनिष्ठ अभियंता वीबीजीरामजी किया जावे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group