नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत प्रियंका सोनिया गांधी से मिले, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एवं कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत भी साथ थे

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 14 Oct 2026 01:54 PM
नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत प्रियंका सोनिया गांधी से मिले, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एवं कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत भी साथ थे
ऑडियो सुनें

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने आज सांसद प्रियंका गाँधी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज एवं कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत साथ थीं.

तीनों नेताओं ने राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से भी मुलाकात की।

जानते चलें कि प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता इन दिनों नई दिल्ली दौरे पर हैं जहां उन्होंने कांग्रेस के आंदोलन में हिस्सा लिया तथा मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांगा.

अब सभी नेताओं का रायपुर लौटने का सिलसिला प्रारंभ हो चुका है।

प्रदेश कांग्रेस की वर्तमान परिस्थितियों पर गौर करें तो अभी नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज की जोड़ी खूब जम रही है। दोनों नेताओं के बयानों से भी यह जगजाहिर हो चुका है। श्री बैज ने तो डॉ.चरणदास महंत को मुख्यमंत्री का चेहरा तक घोषित कर डाला है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group