गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच की हालत गंभीर बताई गई। हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज के सामने लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी और एसपी ने मेडिकल कॉलेज के अंदर परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
गोरखपुर के रजही में प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास करंट उतरने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 10 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें BRD मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. प्रतिमा जंगल अयोध्या प्रसाद से विसर्जन के लिए ले जाई जा रही थी। रास्ते में बिजली की सप्लाई चालू होने के बाद यह हादसा हुआ।
वीडियो