Today’s share market : निवेशकों को 6.73 लाख करोड़ की चपत, आईटी शेयरों में मजबूती और तेल की कीमतों ने रूलाया

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 21 Oct 2026 07:14 PM
Today’s share market : निवेशकों को 6.73 लाख करोड़ की चपत, आईटी शेयरों में मजबूती और तेल की कीमतों ने रूलाया
ऑडियो सुनें

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 143 अंक टूट गया। वहीं एनएसई निफ्टी 78 अंक नीचे आया। बिजली, बैंक तथा वित्तीय शेयरों में बिकवाली तथा कच्चे तेल की ऊंची कीमत से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

आज शेयर बाजार में शुरुआती तेजी बेअसर रही। आज बाजार की सकारात्मक शुरुआत के संकेत मिले थे, लेकिन कारोबार के दौरान ऊपरी स्तरों पर बिकवाली हावी हो गई और सेंसेक्स-निफ्टी अपनी शुरुआती बढ़त बरकरार नहीं रख सके। Sensex: 143.21 अंक गिरकर 73,709.69 पर बंद
हुआ और Nifty 50: 77.60 अंक टूटकर 22,811.35 पर बंद हुआ।

आज के बाजार की प्रमुख बातें यह रही कि आईटी शेयरों में मजबूती देखने को मिली। मेटल, ऑटो और अन्य प्रमुख सेक्टरों पर दबाव रहा। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई। Jio Platforms IPO को निवेशकों की ओर से मजबूत शुरुआती प्रतिक्रिया मिली।

कल के बाजार पर नजर: गुरुवार को वैश्विक संकेत, कच्चे तेल की कीमतें और कंपनियों के तिमाही नतीजे बाजार की दिशा तय करने में अहम रहेंगे। निफ्टी में 22,650–22,800 का दायरा सपोर्ट के लिहाज से और 22,950–23,000 का स्तर संभावित रेजिस्टेंस के रूप में नजर रख सकते हैं।

शेयर बाजार गिरा, लेकिन FII-DII दोनों ने खरीदे शेयर! कुल Net Buying: ₹2,636.64 करोड़ की रही। हालांकि विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशक दोनों खरीदार रहे, फिर भी बाजार गिर गया. शेयर बाजार में गिरावट के कारण निवेशकों की चिंता बढ़ गयी। पिछले 3 वर्ष लगातार गिरता जा रहा है बाजार। निवेश करने से पहले छोटा निवेशक को डर लगने लगा। आखिर मेहनत की कमाई कब तक घटती रहेगी।

इधर रिलायंस जियो के IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। पहले ही दिन यह 3 गुना सब्सक्राइब हुआ। जियो प्लेटफॉर्म्स का यह IPO 30,213 करोड़ रुपए का है। शुरुआती 100 मिनट में ही इसे पूरा सब्सक्रिप्शन मिल गया था। बड़े संस्थागत निवेशकों ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई है। IPO में निवेश की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर है। शेयर बाजार में इसकी लिस्टिंग 28 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है।

खबर डिडवाना राजस्थान से हैं जहां डिडवाणा में ₹61.50 लाख की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। शेयर बाजार के नाम पर 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group