‘वीबी- जी राम जी’ विधेयक : सिंधिया बोले – ‘मनरेगा में घपले करने वाले लोगों का पेट दर्द हो रहा है’

इंदौर. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद से पारित ‘विकसित भारत-जी राम जी विधेयक 2025’ को शुक्रवार को देश के हित में बताया और कांग्रेस की अगुवाई वाली पिछली सरकार पर इशारों ही इशारों में निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि ‘जी राम जी’ विधेयक से केवल उन लोगों का पेट दर्द हो रहा है जो महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) योजना में भ्रष्टाचार करके ग्रामीणों की मजदूरी ”चुरा” लिया करते थे.

सिंधिया ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि ‘जी राम जी’ विधेयक को लेकर कोई विवाद नहीं है और संसद में इसे पूर्ण बहुमत के साथ परित किया गया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का पेश यह विधेयक देश हित में है तथा इसके कारण रोजगार बढ.ने से किसानों और युवाओं का भला होगा.

उन्होंने कहा,”कांग्रेस ने जब मनरेगा योजना पेश की थी, तब इसके तहत 10,000 करोड़ रुपये की राशि भी नहीं दी जाती थी, जबकि ‘जी राम जी’ विधेयक में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है. इससे ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर बढ.ेंगे.” सिंधिया ने कांग्रेस की अगुवाई वाली पिछली सरकार पर परोक्ष प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि पहले कुछ लोग मनरेगा योजना के लिए आवंटित सरकारी राशि में घपले करते थे और जाली बिलों के जरिये इस योजना के हितग्राहियों की मजदूरी चुरा लिया करते थे.
उन्होंने कहा कि ‘जी राम जी’ विधेयक को संसद की मंजूरी मिलने के बाद केवल इन लोगों का पेट दर्द कर रहा है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा,”देश लगातार आगे बढ. रहा है, लेकिन ये लोग देश को जंजीरों में जकड़ना चाहते हैं. इनकी नकारात्मक सोच को देश की जनता ने बार-बार जवाब दिया है.” लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ‘जी राम जी’ विधेयक को लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमले कर रहे हैं. इस बारे में प्रतिक्रिया मांगे जाने पर सिंधिया ने गांधी की विदेश यात्रा के बारे कटाक्ष किया और कहा,”वह विपक्ष के नेता हैं, तो कम से कम सदन में तो रहें.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button