अमेठी में घने कोहरे के कारण छह वाहनों के आपस में टकराने से दो की मौत, 16 अन्य घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 23 Dec 2025 09:17 PM
अमेठी में घने कोहरे के कारण छह वाहनों के आपस में टकराने से दो की मौत, 16 अन्य घायल
ऑडियो सुनें

अमेठी. उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के अंडर ब्रिज के पास घने कोहरे के कारण छह वाहनों की टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. थाना मुसाफिरखाना के प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि अमेठी-सुल्तानपुर मोड़ के पास सोमवार / मंगलवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे एक ट्रक घने कोहरे के कारण रेलिंग पर चढ़ गया. उन्होंने बताया कि ट्रक के रेलिंग पर चढ़ने के बाद पीछे से आ रहे तीन ट्रक, एक कार और एक बस एक के बाद एक टकरा गए.

एसएचओ ने बताया कि इस हादसे में दो ट्रक ड्राइवर पीलीभीत जिले के गजरौला कला के मनजीत (24) और जायस निवासी के शमशाद (25) की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए. सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को सुल्तानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी लोगों को इलाज के लिए मुसाफिरखाना कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, हादसे में घायल लोग लखनऊ, हरदोई, पीलीभीत, सीतापुर, जौनपुर, बाराबंकी, मिर्जापुर, गाजीपुर समेत कई जगहों के रहने वाले थे, जबकि एक झारखंड के गढ़वा जिले का रहने वाला था.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu