भूख हड़ताल कर रहे फलस्तीन समर्थकों के समर्थन के दौरान ग्रेटा थनबर्ग लंदन में गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 23 Dec 2025 10:44 PM
भूख हड़ताल कर रहे फलस्तीन समर्थकों के समर्थन के दौरान ग्रेटा थनबर्ग लंदन में गिरफ्तार

ऑडियो सुनें

लंदन. फलस्तीन कार्यकर्ताओं के समर्थन के दौरान मंगलवार को मध्य लंदन में मौजूद ग्रेटा थनबर्ग को गिरफ्तार किया गया. फलस्तीनी कार्यकर्ता पूर्व के प्रदर्शनों से जुड़े आरोपों में सुनवाई की प्रतीक्षा के दौरान अपनी हिरासत के विरोध में भूख हड़ताल कर रहे हैं.
प्रदर्शनकारी समूह ‘प्रिज.नर्स फ.ॉर फलस्तीन’ ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें 22 वर्षीय स्वीडिश नागरिक ग्रेटा थनबर्ग को भूख हड़ताल पर बैठे कैदियों और उनके संगठन ‘फलस्तीन एक्शन’ के समर्थन में एक तख्ती पकड़े हुए देखा जा सकता है. ब्रिटिश सरकार ने इस वर्ष की शुरुआत में ‘फलस्तीन एक्शन’ को एक आतंकवादी संगठन के रूप में प्रतिबंधित कर दिया था.

ये विरोध प्रदर्शन एक बड़े आंदोलन का हिस्सा थे, जिसके दौरान दो अन्य कार्यकर्ताओं ने सिटी ऑफ. लंदन में एक बीमा कंपनी के सामने लाल पेंट छिड़क दिया. सिटी ऑफ. लंदन, मध्य लंदन का वह इलाका है जिसे ब्रिटेन की वित्तीय सेवा उद्योग का केंद्र माना जाता है. प्रिज.नर्स फ.ॉर फलस्तीन का कहना है कि उन्होंने इस बीमा कंपनी को इसलिए निशाना बनाया, क्योंकि वह इज.राइल से जुड़ी रक्षा कंपनी एल्बिट सिस्टम्स का समर्थन करती है.

लंदन शहर की पुलिस ने बताया कि आपराधिक क्षति पहुंचाने के संदेह में एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. बाद में एक तीसरी महिला को प्रतिबंधित संगठन का समर्थन करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया. ब्रिटेन की पुलिस आम तौर पर आरोप तय होने से पहले संदिग्धों के नाम उजागर नहीं करती है. आठ ‘फलस्तीन एक्शन सदस्यों ने देशभर में पहले हुए प्रदर्शनों से जुड़े विभिन्न आरोपों पर सुनवाई की प्रतीक्षा के दौरान बिना जमानत हिरासत के विरोध में भूख हड़ताल शुरू की है.

By Yogesh Kumar Sahu