वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के बाद राष्ट्रपति मादुरो को पकड़ा गया: ट्रंप

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 03 Jan 2026 03:22 PM
वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के बाद राष्ट्रपति मादुरो को पकड़ा गया: ट्रंप
ऑडियो सुनें

काराकस: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया गया है और देश से बाहर ले जाया गया है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला और उसके नेता के खिलाफ ‘‘बड़े पैमाने पर हमला’’ किया है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर चलाए गए अभियान में मादुरो की पत्नी को भी पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि उनकी शनिवार को बयान जारी करने की योजना है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital