केरल: कासरगोड जिला अदालत में बम रखे होने की धमकी, लोगों को बाहर निकाला गया

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 08 Jan 2026 12:27 PM
केरल: कासरगोड जिला अदालत में बम रखे होने की धमकी, लोगों को बाहर निकाला गया
ऑडियो सुनें

कासरगोड: केरल की कासरगोड जिला अदालत में बृहस्पतिवार को बम रखे होने की धमकी मिली, जिसके बाद परिसर को खाली कराकर तलाशी ली गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि धमकी पूर्वाह्न करीब 11 बजे जिला अदालत के आधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त हुई।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ह्लतुरंत बम निरोधक दस्ते को निरीक्षण के लिए भेजा गया और अदालत परिसर को खाली करा दिया गया। अब तक कुछ भी नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख ने निर्देश दिया है कि अगर धमकी झूठी पाई जाती है तो मामला दर्ज कर जांच शुरू की जाए।

अदालत परिसर खाली कराए जाने के बाद बाहर खड़े एक वकील ने एक टीवी चैनल को बताया कि ईमेल तमिलनाडु से आया था। वकील ने बताया कि पुलिस ने सभी को अदालत परिसर खाली करने के लिए कहा है और तलाशी ली जा रही है। पिछले साल, राज्य में विभिन्न सरकारी कार्यालयों और यहां तक ??कि हवाई अड्डों को भी ईमेल के माध्यम से बम रखे होने की कई धमकियां मिली थी, जो बाद में फर्जी निकली थीं।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital