टीवीके प्रमुख विजय करूर भगदड़ मामले में सीबीआई के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हुए

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 12 Jan 2026 12:04 PM
टीवीके प्रमुख विजय करूर भगदड़ मामले में सीबीआई के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हुए
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख एवं अभिनेता विजय करूर भगदड़ मामले के संबंध में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पूछताछ के लिए सोमवार को पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तमिल अभिनेता सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। इसके बाद उन्हें भगदड़ मामले की जांच कर रही टीम के पास ले जाया गया। दरअसल पिछले साल 27 सितंबर को तमिलनाडु के करूर में उनकी रैली के दौरान भगदड़ मच गई थी जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने इस मामले में पार्टी के कई पदाधिकारियों से पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पूछताछ के दौरान विजय जो जवाब देंगे, उसकी जांच करने के बाद सीबीआई इस मामले में आरोपपत्र दाखिल करने पर फैसला लेगी। उच्चतम न्यायाजय के आदेश के बाद सीबीआई ने एसआईटी से यह मामला अपने हाथ में ले लिया था और वह सबूत जुटा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital