एअर इंडिया की विमान में तकनीकी खराबी: सिंगापुर जा रही थी फ्लाइट, उड़ान के एक घंटे में वापस लौटना पड़ा दिल्ली

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 15 Jan 2026 04:10 PM
एअर इंडिया की विमान में तकनीकी खराबी: सिंगापुर जा रही थी फ्लाइट, उड़ान के एक घंटे में वापस लौटना पड़ा दिल्ली
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: एयर इंडिया की सिंगापुर जाने वाली एक फ्लाइट को गुरुवार तड़के तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौटना पड़ा। इस फ्लाइट में करीब 190 यात्री सवार थे। यह फ्लाइट बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान से संचालित हो रही थी। सूत्रों के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान में एपीयू यानी ऑक्जिलरी पावर यूनिट से जुड़ी आग की चेतावनी मिली। यह चेतावनी मिलने के बाद पायलटों ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को दिल्ली वापस लाने का फैसला किया।

विमान करीब एक घंटे तक हवा में रहने के बाद सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। इसके बाद विमान सुरक्षित उतरा और यात्रियों को वैकल्पिक विमान से सिंगापुर भेजा गया। बता दें कि इस विमान में लगभग 190 यात्री सवार थे। मामले में एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें दूसरे विमान से सिंगापुर भेजा गया। दिल्ली में ग्राउंड स्टाफ ने यात्रियों को पूरी मदद दी।

एक घंटे तक हवा में रहा विमान

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट AI 2380 ने 14 जनवरी को दिल्ली से सिंगापुर के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के कुछ ही समय बाद तकनीकी समस्या की आशंका सामने आई, जिसके बाद एहतियातन फ्लाइट को वापस बुला लिया गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार 24 के मुताबिक बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान करीब एक घंटे तक हवा में रहा, जिसके बाद रात करीब एक बजे दिल्ली में वापस उतरा।

एयरलाइन ने जताया खेद

एयरलाइन के अनुसार, दिल्ली में विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद ग्राउंड स्टाफ ने यात्रियों की पूरी मदद की। यात्रियों को किसी तरह की ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें एक दूसरे विमान से सिंगापुर भेजा गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, यह फ्लाइट रात करीब 1 बजे दिल्ली में वापस उतरी। एयर इंडिया ने इस घटना से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital