भाजपा सत्ता के केंद्रीकरण के प्रयास में: राहुल

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 19 Jan 2026 05:20 PM
भाजपा सत्ता के केंद्रीकरण के प्रयास में: राहुल
ऑडियो सुनें

कोच्चि: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सत्ता को केंद्रीकृत करने के प्रयास का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी विकेंद्रीकरण में विश्वास करती है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यहां स्थानीय निकाय चुनाव में निर्वाचित हुए कांग्रेस सदस्यों की एक ‘महापंचायत’ में यह भी कहा कि कांग्रेस त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 73वां और 74वां संवैधानिक संशोधन लेकर आई।

राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि संविधान की रक्षा का मतलब जमीनी स्तर पर विकेंद्रीकृत शासन की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध मलयालम लेखिका एम लीलावती ने उन्हें देश भर में फैल रही चुप्पी की बढ़ती संस्कृति के बारे में आगाह किया था। उन्होंने दावा किया कि भाजपा चाहती है कि लोग चुप रहें ताकि कुछ कॉरपोरेट समूह देश की संपत्ति पर नियंत्रण कर सकें। कांग्रेस नेता ने कहा कि केरल के लोगों को चुप नहीं कराया जा सकता है और वे चुनाव के माध्यम से अपनी बात रखेंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital