सनी देओल की दहाड़ से थर्राई ‘धुरंधर’; पहले ही दिन ‘बॉर्डर 2’ ने बनाया रिकॉर्ड, कमाए इतने

मुंबई: फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस वॉर फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया गया था और गाने भी काफी ट्रेंड कर रहे थे। अब जब फिल्म थिएटर्स में सज गई है तो पहले दिन दर्शकों ने भी इसे बेशुमार प्यार दिया।

‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद से देखा जा रहा था कि इसके बाद रिलीज हुई कोई फिल्म इसके सामने नहीं टिक पा रही थी। मगर, ‘बॉर्डर 2’ ने पहले ही दिन ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानिए पहले दिन ‘बॉर्डर 2’ ने कैसा प्रदर्शन किया। साथ ही ‘धुरंधर’ और ‘हैप्पी पटेल’ का कैसा हाल रहा?

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इमोशंस से भरपूर वॉर फिल्म है। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारे हैं। फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई की है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ओपनिंग डे पर ‘बॉर्डर 2’ ने 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है

पहले दिन की कमाई के मामले में इसने ‘धुरंधर’ को धूल चटा दी है।

05 दिसंबर को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ रुपये कमाए थे।

‘बॉर्डर 2’ ने बीते वर्ष की टॉप तीन में शामिल ‘सैयारा’ को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का बजट मीडिया रिपोर्ट्स में 275 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, इस हिसाब से इसका ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस शानदार है।

बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ साल 1997 में रिलीज हुई ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है।

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ साल 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button