झारखंड: 48 शहरी स्थानीय निकाय के चुनाव 23 फरवरी को

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 27 Jan 2026 03:28 PM
झारखंड: 48 शहरी स्थानीय निकाय के चुनाव 23 फरवरी को
ऑडियो सुनें

रांची: झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने मंगलवार को कहा कि रांची सहित राज्य के 48 शहरी स्थानीय निकायों के लिए चुनाव 23 फरवरी को होंगे। मतगणना 27 फरवरी को की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर कहा, “राज्य में 48 शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों के लिए मतदान 23 फरवरी को एक ही चरण में होगा।” झारखंड में शहरी स्थानीय निकाय के चुनाव राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्हों पर नहीं लड़े जाते हैं, बल्कि उम्मीदवारों को इन पार्टियों का समर्थन प्राप्त होता है।

झारखंड उच्च न्यायालय ने इससे पहले स्थानीय निकाय चुनाव कराने में देरी को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की थी। सभी नगर निकाय वर्तमान में सरकारी अधिकारियों के प्रशासनिक नियंत्रण में हैं।आयोग ने नवंबर 2025 में उच्च न्यायालय के समक्ष औपचारिकताओं को पूरा करने और चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने के वास्ते आठ सप्ताह की समयसीमा का उल्लेख किया था।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital