गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड: ‘कोरियन लव’ ने ले ली तीन बहनों की जान…

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में तीन नाबालिग बहनों की खुदकुशी की खबर से हर कोई हैरान है। इस मामले का एक चश्मदीद सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई पर सामने आए चश्मदीद अरुण ने पूरी घटना के बारे में बताया है। चश्मदीद ने बताया कि रात के ठीक दो बज रहे थे। सामने वाले फ्लैट की बालकनी में लाइट जल रही थी। जब मेरी नजर वहां गई तो उस वक्त कोई रेलिंग पर बैठा था। मैंने जो देखा, उनमें से एक ने कूदने का प्लान बनाया था, और बाकी दो उसे बचाने की कोशिश में गिर गए। मैंने पुलिस को फोन किया।

अरुण कुमार ने बताया कि “मैंने उन तीनों को कूदते हुए देखा था। यह घटना रात करीब 2 बजे हुई। मैंने जो देखा, उसके मुताबिक, उनमें से एक ने कूदने की योजना बनाई हुई थी। बाकी दो उसे बचाने के प्रयास में गिर गए। चश्मदीद अरुण पेशे से कारोबारी हैं। उन्होंने बताया कि मैंने जो कुछ भी देखा, वही पुलिस को भी बताया है।

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। तीन बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button