
UP Budget 2026-27 News Live in Hindi: आज सदन में 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश किया। इसमें निवेश, रोजगार, बुनियादी विकास और कल्याणकारी योजनाओं पर फोकस किया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशे। ध्यान रखा गया है।
युवाओं को रोजगार के लिए सक्षम बनाना आवश्यक
एक तरफ जहां अर्थव्यवस्था में पूंजी निवेश और अवस्थापना विकास का महत्वपूर्ण योगदान है। वहीं प्रदेश की युवा जनशक्ति को रोजगार के अवसर प्रदान करने, उन्हें रोजगार के लिए सक्षम बनाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
डिजिटल इन्टरप्रन्योरशिप योजना पर कार्य होगा
प्रदेश में डिजिटल इन्टरप्रन्योरशिप योजना पर कार्य किया जाएगा।
उद्योगों को प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के अगले चरण के रूप में जनविश्वास सिद्धांत के आधार पर उद्योगों को प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। इसमें रजिस्ट्रेशन, लाइसेसिंग आदि कार्यवाहियों को और अधिक सहज एवं सुगम बनाया जाएगा।
एग्री-एक्सपोर्ट हब की स्थापना होगी
विश्व बैंक सहायतित यूपी एग्रीज परियोजना के अन्तर्गत एग्री-एक्सपोर्ट हब की स्थापना कराई जाएगी।
प्रदेश में कुल 113 नगरीय निकाय गठित
नगर विकास के तहत 26,514 करोड़ का प्रस्ताव है। प्रदेश में कुल 113 नगरीय निकाय गठित किए गए।
सीवरेज की 74 परियोजनाएं स्वीकृत
गंगा सफाई के लिए सीवरेज की 74 परियोजनाएं स्वीकृत हुई। इनमें 41 परियोजनां पूरी होकर काम कर रहीं।



