लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर डबल डेकर बस पलटी, 40 यात्री घायल

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 12 Feb 2026 01:01 PM
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर डबल डेकर बस पलटी, 40 यात्री घायल
ऑडियो सुनें

कन्नौज: कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई, जिसमें 40 यात्री घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घायलों को सौरिख के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), तिर्वा के राजकीय मेडिकल कालेज, छिबरामऊ के एक अस्पताल और इटावा के सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि बस मे 70 यात्री सवार थे, जबकि बस में बैठने की क्षमता 56 यात्रियों की थी। सौरिख थाना प्रभारी जयन्ती प्रसाद गंगवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने की बात सामने आई है, जिसके कारण हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गये। डाक्टरों के अनुसार ज्यादातर घायलों के हाथ, पैर व सिर में चोट आई है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital