नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन में फिर हुआ बवाल, सेक्टर 80 में पत्थरबाजी; पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 14 Apr 2026 12:33 PM
नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन में फिर हुआ बवाल, सेक्टर 80 में पत्थरबाजी; पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा
ऑडियो सुनें

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कल हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद नोएडा के फेज 2 में प्रदर्शनकारी आज फिर से जमा हो गए। उन्होंने पत्थरबाजी की है। हालात को काबू में करने के लिए यहां पुलिस तैनात कर दी गई है। प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, फेज 2 के सेक्टर 80 इलाके में सुबह नौ बजे पथराव किया गया था। यहां पथराव करने वालों पर लाठीचार्ज किया गया, तब भीड़ हटी। बताया जा रहा है कि गुरु अमरदास इंटरनेशनल कंपनी में यह पथराव हुआ था।

नोएडा फेज 2 में अराजकता का माहौल है। लोग चोरी छिपे अराजकता फैला रहे हैं। वहीं, सब-इंस्पेक्टर माता प्रसाद गुप्ता ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर फेंके हैं। जो लोग घरों की साफ-सफाई का काम करते हैं, वे अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे।

हमने उनसे बात की तो उन्होंने पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से मुझे भी चोटें आईं। कुछ लोगों को पकड़ लिया गया है और उनसे आगे पूछताछ की जाएगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav