जहांगीर खान को कोई पोलिंग एजेंट नहीं मिल पाया, चुनाव से हटने के अलावा कोई विकल्प नहीं था: शुभेंदु

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 19 May 2026 03:29 PM
जहांगीर खान को कोई पोलिंग एजेंट नहीं मिल पाया, चुनाव से हटने के अलावा कोई विकल्प नहीं था: शुभेंदु
ऑडियो सुनें

फाल्टा: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को दावा किया कि फाल्टा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान को कोई पोलिंग एजेंट नहीं मिल पाया जिसके कारण वह 21 मई को फिर से होने जा रहे चुनाव से ”भाग गये”। दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा में 21 मई को फिर से होने जा रहे चुनाव से पहले प्रचार करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि खान के पास चुनाव से हटने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

शुभेंदु अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, ”उनके पास कोई और रास्ता नहीं था, क्योंकि उन्हें कोई पोंिलग एजेंट नहीं मिल रहा था, इसलिए उन्होंने चुनाव से भाग जाने का फैसला किया।” बड़े पैमाने पर चुनावी धांधली के आरोपों के बाद फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में फिर से चुनाव कराये जाने का आदेश दिया गया था।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है जिसमें खान को चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा करते हुए कथित तौर पर दिखाया गया है। हालांकि, ‘पीटीआई-भाषा’ इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सकी। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने कहा कि पार्टी को खान के फैसले की जानकारी मिल गई है, लेकिन इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav