
कोलकाता: पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके से एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां बुधवार दोपहर को एक निर्माणाधीन गोदाम अचानक गिर गया। पुलिस के अनुसार, मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। यह घटना तारातला में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर हुई।
दोपहर के समय हुआ हादसा
कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। उस समय गोदाम की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। जिस वक्त यह घटना हुई, वहां कई मजदूर काम कर रहे थे। पुलिस को अंदेशा है कि मलबे के नीचे अभी भी काफी लोग फंसे हो सकते हैं। राहत की बात यह है कि अब तक चार लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।



