
कोलंबो: विमथ दिनसारा भारत के खिलाफ होने वाली अंडर-19 श्रृंखला में श्रीलंका की कप्तानी करेंगे जबकि कवीजा गमागे को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। भारत इस दौरे में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला और दो मैचों की चार दिवसीय श्रृंखला खेलेगा। एक दिवसीय मैच चार, छह और नौ जुलाई को हंबनटोटा में खेले जाएंगे। पहला चार दिवसीय मैच 13 जुलाई से गॉल में और दूसरा मैच 20 जुलाई से कोलंबो में खेला जाएगा।
एकदिवसीय श्रृंखला के लिए श्रीलंका अंडर-19 टीम: रेहान पेइरिस, दिमंथा महाविथाना, सेनुजा वेकुनागोडा, विमथ दिनसारा (कप्तान), कवीजा गमागे (उप-कप्तान), चमिका हेनातिगाला, चमांिरडु नेथसारा (विकेटकीपर), डुलनिथ सिगेरा, सेठमिका सेनेविरत्ने, विग्नेश्वरन, मथुलन मथुलन, जेसनहास फर्नांडो (विकेटकीपर), गिम्हन मेंडिस, दिमाथ अबेंिसघे, किथमा विदानपथिराना।



