आईएमडी ने मुंबई, ठाणे में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया, ”रेड अलर्ट” जारी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 03 Jul 2026 05:37 PM
आईएमडी ने मुंबई, ठाणे में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया, ”रेड अलर्ट” जारी
ऑडियो सुनें

मुंबई: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को मुंबई के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए आगामी दो दिन में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने पड़ोसी जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए भी ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।
मानसून देर से आने के बाद इस पूरे सप्ताह मुंबई में लगातार बारिश हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

आईएमडी के जिला-वार मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, चार और पांच जुलाई को मुंबई में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) अधिकारियों के अनुसार, पड़ोसी जिले ठाणे और पालघर में भी शनिवार और रविवार के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां कुछ स्थान पर अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav