
कर्नाटक के मंत्री बी नागेंद्र ने अपने इस्तीफे की मांग पर विपक्ष को जवाब दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें कांग्रेस से जुड़े होने और दलित होने की वजह से निशाना बनाया जा रहा है। नागेंद्र ने कहा कि जब केंद्र के मंत्रियों और सांसदों पर भी मामले दर्ज हैं, तो सिर्फ उनके इस्तीफे की मांग क्यों की जा रही है? उन्होंने कहा, ‘आज आप मुझे इसलिए निशाना बना रहे हैं क्योंकि मैं कांग्रेस पार्टी से हूं और दलित हूं।’ नागेंद्र ने दावा किया कि 326 लोगों में से 126 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले हैं। इनमें अपहरण, दुष्कर्म, हत्या के प्रयास और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर अपराध भी शामिल हैं।



