पाकिस्तान में सड़क हादसों में 16 लोगों की मौत, 70 से अधिक घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 07 Sep 2026 04:15 PM
पाकिस्तान में सड़क हादसों में 16 लोगों की मौत, 70 से अधिक घायल
ऑडियो सुनें

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांतों में अलग-अलग सड़क हादसों में 16 लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पहला हादसा रविवार को लाहौर से करीब 600 किलोमीटर दूर पंजाब के रहीम यार खान जिले में हुआ।

‘पंजाब आपात सेवा रेस्क्यू 1122’ के प्रवक्ता मोहम्मद फारूक ने बताया कि सरदार गढ़ इलाके में शादी समारोह में लोगों को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के तेज रफ्तार से जा रहे ट्रेलर से टकरा जाने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए।
अधिकारियों के अनुसार, घायलों को रहीम यार खान के शेख जायद मेडिकल कॉलेज अस्पताल और मियांवाली कुरैशियां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से पांच घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दूसरा हादसा ंिसध प्रांत के जैकबाबाद जिले के थुल शहर में हुआ। यहां लाहौर जा रही एक यात्री बस तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और एक पेड़ से जा टकराई। बचाव अधिकारी ने बताया, ”हादसे में नौ यात्रियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार की हालत गंभीर बनी हुई है।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav