लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने से रद्द हुआ सपा प्रमुख का बुलंदशहर दौरा, पार्टी ने उठाये सवाल

बुलंदशहर: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव का 11 सितंबर का प्रस्तावित दौरा हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की अनुमति न मिलने की वजह से रद्द हो गया है। सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने बताया कि अखिलेश का 11 सितंबर का प्रस्तावित कार्यक्रम हेलीकॉप्टर लैंंिडग की अनुमति न मिलने की वजह से स्थगित हो गया है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की नयी तिथि आने पर अवगत कराया जाएगा। नगर मजिस्ट्रेट जे.पी. पांडेय ने बताया कि तकनीकी जांच में मैदान को सुरक्षित लैंंिडग के अनुकूल नहीं पाया गया, इस वजह से हेलीकॉप्टर लैंंिडग की अनुमति नहीं दी गई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे उनका कार्यक्रम रद्द करने का बहाना बताते हुए निष्पक्ष विशेषज्ञों से जांच कराकर सच सामने लाने की मांग की है।

यादव ने बुधवार को ‘एक्स’ पर कहा, ”बुलंदशहर में हैलीपैड पर दूर-दूर तक जलभराव नहीं है, केवल जबरदस्ती का सीमेंट, गारा और पेवर ब्लाक्स दिखाकर शासन के गुपचुप निर्देश पर प्रशासन हमारे 11 सितंबर के कार्यक्रम को रद्द करने का बहाना ढूंढ रहा है। सपा के पदाधिकारियों के सामने निष्पक्ष विशेषज्ञों से जाँच कराकर सत्य सामने रखा जाए।” उन्होंने इसी पोस्ट में आगे कहा, ”अगर हम सड़क मार्ग से आएंगे तो भी क्या एक्सप्रेसवे या हाईवे या रोड के खराब होने के बहाने बनाए जाएंगे क्योंकि वो सब सड़कें तो सच में चलने लायक हैं ही नहीं।” यादव ने कहा कि जनता पूछ रही है कि हैलीपैड और मौसम केवल विपक्ष के लिए ही क्यों खराब होता है?

समाजवादी पार्टी मीडिया प्रकोष्ठ ने भी इस मुद्दे पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को घेरने की कोशिश की। प्रकोष्ठ ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से बनाया गया एक वीडियो पोस्ट करते हुए सरकार पर तंज किया। प्रकोष्ठ ने पोस्ट में कहा, ”सपा अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के हेलीकॉप्टर को उतारने की परमीशन न देना भाजपाई तानाशाही है, गुंडाराज है और लोकतंत्र तथा संविधान के साथ भाजपाई खिलवाड़ है। जनता इसका करारा जवाब भाजपा को देगी।” भाजपा ने इस पर पलटवार करते हुए राजनीतिक दखलअंदाजी के आरोपों को खारिज किया है।

भाजपा नेता और पार्टी की पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र ंिसह सिसोदिया ने ‘पीटीआई—भाषा’ से कहा, ”अखिलेश यादव या उनकी पार्टी और समर्थकों के आरोप सही नहीं हैं। हेलीकॉप्टर और विमान की लैंंिडग के लिए मानक तय हैं और अगर उन मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था तो स्थानीय अधिकारियों ने निश्चित रूप से अनुमति नहीं दी होगी।” उन्होंने कहा कि भाजपा के पास यादव को अपना कार्यक्रम करने से जानबूझकर रोकने का कोई कारण नहीं है।

सिसोदिया ने कहा, ”भाजपा ऐसे काम नहीं करती कि बिना किसी वजह के अखिलेश यादव को अनुमति देने से मना किया जाए।” उन्होंने सपा पर भी आरोप लगाया कि वर्ष 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनके तय पांच कार्यक्रमों में से चार के लिए अनुमति नहीं दी थी। सिसोदिया ने कहा कि उन पाबंदियों के बावजूद भाजपा ने वर्ष 2017 का चुनाव बड़े अंतर से जीता और बाद में आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कभी अपने राजनीतिक विरोधियों के प्रति कोई द्वेष नहीं रखती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button