छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 11 Jul 2022 05:37 PM
छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके
ऑडियो सुनें

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में सोमवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह 8.10 बजे अंबिकापुर से 79 किलोमीटर दूर बैकुंठपुर के करीब भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए.

उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र बैकुंठपुर से उत्तर-पश्चिम में 16 किलोमीटर की दूरी पर था. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई. अधिकारियों ने बताया कि इस श्रेणी के भूकंप से आंशिक क्षति का अंदेशा रहता है, हालांकि क्षेत्र से अभी तक किसी क्षति की जानकारी नहीं है. वहीं कोरिया के जिलाधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में भूकंप से अभी तक जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu