गृह मंत्री का पीए बताकर आर्थिक धोखाधड़ी करने वाले 02 गिरफ्तार, सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देते थे

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 07 Oct 2026 09:30 AM
गृह मंत्री का पीए बताकर आर्थिक धोखाधड़ी करने वाले 02 गिरफ्तार, सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देते थे

Oplus_16908288

ऑडियो सुनें

गृहमंत्री का निज सहायक बताकर सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर दूसरों से ठगी करने वाले 2 आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में से एक खुद को प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क होना बताकर झांसा देकर धोखाधड़ी करते थे। रायपुर निवासी बोस्टो तांडी ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया था। उसने दोनों आरोपी आदित्य मोहन पण्डा पिता अनिल पण्डा उम्र 23 साल वर्तमान पता कमल विहार संतराम यादव पिता बलराम यादव उम्र 38 साल पता हिमालया हाईट्स देवपुरी पर सरकारी नौकरी लगाने के बहाने आर्थिक धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था।

प्रारम्भिक जांच के बाद दोनों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार आरोपी संतराम यादव एवं आदित्य मोहन पंडा के द्वारा बोस्टो शासकीय नौकरी लगाने का झांसा देकर स्वयं को प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क होना तथा आदित्य के द्वारा स्वयं को गृहमंत्री का निज सहायक होने का झूठा पहचान बता कर 70000/ रूपये लेकर नौकरी नहीं लगाया। इसके साथ साथ अन्य लोगो से भी रूपये लेकर धोखाधड़ी की है।

सिविल लाईन पुलिस में धारा 318(2), 319(2), 336(3), 340, 3(5) दर्ज कर जांच की। इस दौरान बोस्टो सहित गवाहो से विस्तृत पूछताछ करते हुए पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा इसी प्रकार से करीब 15 लाख साथ करीब 25 लाख की अन्य लोगो से भी नौकरी लगाने, ट्रांसफर कराने के नाम पर रूपए लेना इत्यादि शामिल है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group