नोबल प्राइज के लिए फिर मचला मन, अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा- मैंने अब तक आठ वॉर सेटल किए, डींग नहीं

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 08 Oct 2026 04:52 PM
नोबल प्राइज के लिए फिर मचला मन, अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा- मैंने अब तक आठ वॉर सेटल किए, डींग नहीं
ऑडियो सुनें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अपनी दावेदारी दोहराई है। बुधवार को चुनाव प्रचार के बाद व्हाइट हाउस लौटने पर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ऐसे काम किए हैं जो किसी और ने कभी नहीं किए होंगे। ऐसे में वो नोबेल पुरस्कार के हकदार है। इसके साथ ही उन्होंने फिर से पुराना राग अलापते हुए दावा किया कि अब तक आठ युद्ध को उन्होंने सुलझाया है।

व्हाइट हाउस में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘मैंने ऐसा काम किए हैं जो किसी और ने कभी नहीं किए होंगे। मैं डींग नहीं हांक रहा हूं, बस असलियत बता रहा हूं। शायद ही किसी राष्ट्रपति ने कभी कोई युद्ध सुलझाया हो और मुझे देखो, मैंने 8 युद्ध सुलझाए हैं।’ यह बयान देकर ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल पुरस्कार ने अपनी इच्छा जाहिर कर दी।

नोबेल पीस प्राइज के लिए फिर मचला ट्रंप का मन

ट्रंप ने अपनी इस बातचीत में ईरान से युद्ध खत्म होने की हिंट भी दे दी है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ”उनकी लिस्ट में जल्द ही एक और संघर्ष जुड़ सकता है, जबकि ईरान के साथ एक और युद्धविराम की दिशा में बहुत कम प्रगति दिखाई दी है।” बता दें कि ट्रंप सत्ता में दोबारा आने के बाद से कई बार-बार कहते रहे हैं कि वे दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक नोबेल शांति पुरस्कार के वो हकदार हैं।

शुक्रवार को होगी 2026 के नोबेल पीस प्राइज की घोषणा

2026 के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा नॉर्वे की नोबेल समिति शुक्रवार को करेगी। पुरस्कार के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, “मुझे नहीं पता कि उनका फैसला क्या होगा। उनकी ऐसी छवि रही है कि शायद वे मेरे जैसे लोगों को यह पुरस्कार नहीं देते।” अपने पहले कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने बार-बार उत्तर कोरिया के साथ अपनी कूटनीतिक कोशिशों की ओर ध्यान खींचा था।

2018 में, नॉर्वे के दो राजनेताओं ने कहा था कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के साथ शिखर वार्ता के बाद उन्होंने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया था। ट्रंप ने अपने बयान में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओेबामा का भी नाम लिया। उन पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘उन्होंने अपने कार्यकाल में कुछ नहीं किया। ओबामा को नोबेल प्राइज मिला, मगर उन्हें अब भी नहीं पता कि उन्हें यह क्यों मिला। उन्हें यह तब मिला जब वे चुने गए थे बिल्कुल शुरुआत में और उन्हें कोई अंदाजा नहीं था कि उन्हें यह क्यों मिला।’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group