प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि उल्लास और विश्वास का यह पर्व सभी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे और हर व्यक्ति का जीवन सुख, सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी को असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताया। उन्होंने देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि तथा समाज में सद्भाव और सौहार्द बढ़ने की कामना की।
विजयादशमी, जिसे दशहरा भी कहा जाता है, शारदीय नवरात्रि के समापन पर मनाई जाती है। यह त्योहार भगवान श्रीराम की रावण पर विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है।