Share Bazar : आज नही हुई ट्रेडिंग..शेयर बाजार में कल 10 कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे, गिरावट से हताश इंजीनियर ने किया सुसाइड

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 20 Oct 2026 05:59 PM
Share Bazar : आज नही हुई ट्रेडिंग..शेयर बाजार में कल 10 कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे, गिरावट से हताश इंजीनियर ने किया सुसाइड
ऑडियो सुनें

आज दशहरा की छुटटी के कारण शेयर बाजार में कोई ट्रेडिंग नही हुई। कल 19 अक्टूबर को भारत की हिंदुस्तान जिंक (HZNC.NS) ने सोमवार को अपने तिमाही मुनाफे में दोगुने से भी ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की। इसमें धातुओं की ऊंची कीमतों का बड़ा योगदान रहा। साथ ही, उत्पादन बढ़ने और उप-उत्पादों (by-products) से बेहतर कमाई होने के चलते कंपनी ने अपने सालाना जिंक उत्पादन लागत के अनुमान को भी कम कर दिया है। वेदांता समूह की इस कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए जिंक उत्पादन लागत का अनुमान 825 डॉलर से 850 डॉलर प्रति टन तय किया है, जो पहले 975 डॉलर से 1,000 डॉलर प्रति टन था। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अमरेंदु प्रकाश ने नतीजों के बाद हुई एक कॉल में यह जानकारी दी।

दूसरी ओर कल बुधवार, 21 अक्टूबर को शेयर बाजार में 10 कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे। Bajaj Finance और Hindustan Zinc ने सितंबर तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए। Waaree Renewable और SML Mahindra के मुनाफे में गिरावट आई। वहीं, Piramal Finance, IREDA और अन्य कंपनियां भी तिमाही नतीजों या कॉरपोरेट अपडेट के चलते निवेशकों की नजर में रहेंगी।

भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए दिवाली का दिन बेहद खास होता है। इस दिन BSE और NSE पर आयोजित होने वाले विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग में हर कोई अपना पसंदीदा स्टॉक खरीदना चाहता है। इस दिन मार्केट में निवेश को काफी शुभ शगुन माना जाता है। इस बार रविवार, 8 नवंबर को शेयर बाजार में स्पेशल ट्रेडिंग होगी। पिछले 18 सालों में 15 बार हरे निशान पर बंद होने वाली इस ट्रेडिंग में आखिर इस बार क्या खास रहने वाला है?

गोल्डी तुम दूसरी शादी कर लेना, मैं सबसे ज्यादा तुमसे.. शेयर बाजार में घाटा होने पर इंजीनियर ने दी जान

गाजियाबाद के कौशांबी थाना इलाके साहिबाबाद के भोवापुर में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने रविवार देर रात आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाया, जिसमें खुद को जिम्मेदार बताया।

मृतक मूल रूप से फर्रुखाबाद के चिलौली गांव, थाना कायमगंज के रहने वाले प्रदीप उर्फ राहुल गंगवार (35) थे। वह दिल्ली की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपर थे और भोवापुर में किराए के मकान में पत्नी गोल्डी और बेटी के साथ रहते थे।

पुलिस के अनुसार रविवार शाम उन्होंने पत्नी को पड़ोसी महिला के साथ माता के जागरण में भेज दिया था। रात करीब 11 बजे गोल्डी घर लौटीं तो पति कमरे में नहीं दिखे। आवाज लगाने और कॉल करने पर मोबाइल फोन की घंटी कमरे में बजी, पर रिसीव नहीं हुई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group