BJP प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी का 2 दिवसीय प्रवास 25 से, सांसद, मंत्री और विधायकों की रिपोर्ट तैयार होगी, मिशन 2028 पर फोकस

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 23 Oct 2026 09:30 PM
BJP प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी का 2 दिवसीय प्रवास 25 से, सांसद, मंत्री और विधायकों की रिपोर्ट तैयार होगी, मिशन 2028 पर फोकस
ऑडियो सुनें

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर 25 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगी. बीजेपी प्रभारी बनने के बाद उनका यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा.

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रायपुर दौरे से पहले पार्टी नेताओं के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं. सूत्रों के मुताबिक पार्टी की आईटी सेल सभी वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारी की इंटरनेट मीडिया गतिविधियों पर पहली नजर रखेगी. नेताओं के हैंडल से पोस्ट की गई सामग्री और उनकी सक्रियता के आधार पर एक स्पेशल रिपोर्ट या रिपोर्ट कार्ड भी तैयार किया जाएगा. इसे आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव यानी मिशन 2028 और 29 की तैयारी से जोड़कर भी देखा जा रहा है.

इसी कड़ी में नवनियुक्त प्रदेश भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी 25 और 26 अक्टूबर को अपने 2 दिवसीय प्रवास पर रायपुर आ रही है. भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के इस दौरे को बेहद खास माना जा रहा है. क्योंकि बैठक में मिशन विधानसभा, लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति भी बन सकती है.

रायपुर बीजेपी शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि बीजेपी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के साथ सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू भी आ रहे हैं. उनके आगमन को भव्य बनाने की तैयारी की गई है. माना एयरपोर्ट पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा. इसके बाद माना एयरपोर्ट से लेकर कुशाभाऊ ठाकरे प्रदेश कार्यालय तक 1 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता वाली विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group