आज 11 जिंदगियां खत्म : कार में आग लगने से 5 की मौत, कार-ट्रक की भिड़ंत में छह की मौत

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 24 Oct 2026 01:49 PM
आज 11 जिंदगियां खत्म : कार में आग लगने से 5 की मौत, कार-ट्रक की भिड़ंत में छह की मौत
ऑडियो सुनें

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में आज हुए एक हादसे में 5 लोगों की जान चली गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तेल फैलने के बाद चिंगारी से आग भड़की और उसकी चपेट में तीन अन्य जीपें आ गईं। तीन लोग घायल बताए जाते हैं।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों के मुताबिक सड़क निर्माण स्थल पर वाहन में डीजल भरते समय आग लगने से यह हादसा हुआ।

घटना के बाद गृह मंत्री ने राहत कार्य और घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं।

कार-ट्रक की भिड़ंत में छह की मौत,

राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह कार और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के पांच सदस्य और चालक शामिल हैं।

राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसा दरदेवा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, हनुमानगढ़ जिले के तारानगर क्षेत्र के सोमनसीसर गांव का एक परिवार गोगामेड़ी मंदिर में दर्शन करने जा रहा था। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे सादुलपुर क्षेत्र में दरदेवा गांव के पास उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के समय जोरदार धमाका हुआ। हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात माह की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group