ब्राजील में लूला दा सिल्वा चौथी बार राष्ट्रपति बने..राहुल गांधी की आज पेशी..छत्तीसगढ़ में एक्सीडेंट में 03 की मौत, 07 घायल, पढ़ें आज की और भी प्रमुख खबरें

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Mon, 26 Oct 2026 08:45 AM
ब्राजील में लूला दा सिल्वा चौथी बार राष्ट्रपति बने..राहुल गांधी की आज पेशी..छत्तीसगढ़ में एक्सीडेंट में 03 की मौत, 07 घायल, पढ़ें आज की और भी प्रमुख खबरें
ऑडियो सुनें

आज की ताज़ातरीन खबरें एक नज़र में..

ब्राजील में लूला दा सिल्वा चौथी बार राष्ट्रपति बने; भारत में बदल रहा मौसम का मिजाज. ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव के लिए दूसरे दौर के मतदान के बाद मौजूदा राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा चुनाव जीतने में सफल रहे हैं।

मौसम का हाल: अर्नब की दस्तक से पहले ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट; स्कूल-कॉलेज बंद

बलौदाबाजार-भाटापारा : छत्तीसगढ़ में सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। बिलासपुर से रायपुर जाने वाले नेशनल हाईवे पर ग्राम दरचुरा के पास एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 8 से 10 यात्री घायल हुए हैं। हादसे के समय बस में कुल 22 लोग सवार थे। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कुछ घायल यात्री बस के अंदर ही फंस गए, जिन्हें गैस कटर की मदद से बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

खरगे का बयान मोदी का बाप भी जायेगा…
पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुस्से में आकर कह दिया कि ‘मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा’. इस पर देश भर में सियासत गर्म हो गई है. अमित शाह की मानहानि के आरोप में राहुल गांधी को 26 अक्टूबर को यूपी के सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होना है.

राहुल गांधी 26 अक्टूबर को सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, अमित शाह पर टिप्पणी मामले में आएगा फैसलाराहुल गांधी ने साल 2018 में अमित शाह, जो उस समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, को ‘हत्या का आरोपी’ (Murder Accused) कहा था. जिसके बाद उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया गया था. इसकी शिकायत भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा ने कराई थी.

India-EU FTA की डील दिसंबर में हो सकती है फाइनल, ब्रसेल्स में PM मोदी की यात्रा से पहले तेज हुई तैयारी
भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बातचीत तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, 17 या 18 दिसंबर को ब्रसेल्स में पीएम मोदी के दौरे के दौरान इस ऐतिहासिक समझौते पर दस्तखत हो सकते हैं. इसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहा जा रहा है, जिससे दुनिया भर में भारत का व्यापार, निवेश और नए अवसर बढ़ेंगे.

जस्टिस संजय कौल ने पूर्व CJI चंद्रचूड़ पर लगाए आरोप, कहा- जजों की नियुक्ति से पहले सरकार की लेते थे राय
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस संजय किशन कौल ने अपनी आने वाली किताब ‘विदाउट फियर ऑर फेवर’ में पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ के कार्यकाल में जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं.

PM मोदी ने ओडिशा में किया RBI डेटा सेंटर का उद्घाटन: बोले- आजकल युद्ध सिर्फ हथियारों से नहीं लड़े जाते, अर्थव्यवस्था पर चोट भी एक जंग

सड़क पर नग्न होकर किस बात का हंगामा कर रहे किन्नर? विरोध प्रदर्शन और मारपीट का वीडियो वायरल

स्कूल से छुट्टी पाने के लिए एक छात्र ने बम से उड़ाने की धमकी दी. पुलिस की जांच में पोल खुलने के बाद अब जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है.

भारत की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद के बीच 320 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी. जानें 100 फीट नीचे बनने वाले स्टेशन और 7 किमी लंबी समुद्री सुरंग की खासियतें.

Cyclone Alert: आंध्र, तमिलनाडु और ओडिशा में तूफान का खतरा, ओडिशा के 5 जिलों में स्कूल बंद; 140 KMph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान का रूप ले रहा है. 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल की आशंका है, कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है. वहीं ओडिशा के 5 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है.

कच्छ सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: BSF ने भारतीय जलसीमा के पास पकड़े 4 पाकिस्तानी मछुआरे

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group